ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकबिलासपुररायपुर

दो जिलों के कलेक्टर बदले, डेढ़ महीने में ही कमिश्नर भीम सिंह का ट्रांसफर, कुल 14 IAS का प्रभार बदला

बिलासपुर। प्रदेश सरकार ने लगभग दर्जनभर IAS अधिकारियों के प्रभार बदले है। डेढ़ महीने पहले कमिश्नर बनकर आए भीम सिंह को श्रम आयुक्त बनाया गया है। कोरबा के कलेक्टर को बिलासपुर और बिलासपुर के कलेक्टर को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर के डी कुंजाम होंगे।
राज्य शासन ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसके तहत बिलासपुर कलेक्टर सौरभ सिंह को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है वही कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। कुछ महीने पहले ही बिलासपुर संभाग के कमिश्नर बनाए गए भीम सिंह को श्रम विभाग का आयुक्त बनाया गया है। केडी कुंजाम को बिलासपुर संभाग के नए कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया गया है। बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त पद पर रहे प्रभाकर पांडे को पिछले वर्ष नगर निगम कोरबा का आयुक्त बनाया गया था जिसे अब कोरबा से हटाकर मुंगेली में जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। चुनावी वर्ष में राज्य शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों का पद बदलते हुए तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में सबसे चौकाने वाला नाम बिलासपुर संभाग के कमिश्नर भीम सिंह का है। अभी बमुश्किल डेढ़ महीने ही हुए थे उन्हें ज्वाइनिंग दिए। उन्हे सरकार ने हटाकर श्रम आयुक्त बनाया है। सूची के अनुसार श्रम विभाग के सचिव अमृत खालको को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। अलरमेल मेल डी मंगाई को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है। अंकित आनंद को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है पहले वे ऊर्जा विभाग देखते थे। जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश की जिम्मेदार दी गई है। इसके अलावा रमेश शर्मा और जितेंद्र शुक्ला समेत कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!