ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

BREAKING: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इस हफ्ते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। मौजूदा समय में साय मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू करने की तैयारी है।

दिल्ली में बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा
दिल्ली में हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक ने इन अटकलों को और हवा दी है। हालांकि बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन चुनाव था, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

खाली पद और नेताओं की उम्मीदें
विष्णुदेव साय सरकार को एक साल पूरा हो चुका है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से मंत्रिमंडल में दो पद खाली हो गए। इसके चलते उनके विभाग मुख्यमंत्री के अधीन आ गए, जिससे कार्यभार बढ़ गया। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं थीं, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के कारण इसे टाल दिया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!