ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

महाराष्ट्र में महायुति सरकार:CM, 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय; फडणवीस-अजित और शिंदे शाम को दिल्ली जाएंगे

मुंबई ,महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। महायुति से CM पद के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इससे पहले सरकार गठित होनी है। ऐसा न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। सरकार का चेहरा यानी मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार रविवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद CM के नाम का ऐलान हो सकता है।

पेड़ों को गिराकर बिछाया जा रहा था बीएसएनएल का केबल

 सूत्रों के मुताबिक, 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

CM के नाम के ऐलान के बाद कल मुंबई, राजभवन में शपथग्रहण समारोह हो सकता है। CM शिंदे ने जीत के बाद कहा था कि चुनाव के पहले तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही CM बनेगा।

कोरबा: फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा

इस चुनाव में मुकाबला 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधन में था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)।

ACB ने पुलिस चौकी में रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों पकड़ा

149 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीती हैं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!