ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : डीजल ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग के मोरगा थाना क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तारा घाटी के पास पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे में पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में गाड़ियों में कोई आग नहीं लगी. डीजल टैंक में डीजल होने से बड़ी आगजनी भी होने की संभावना थी, जो टल गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!