ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान दौड़ने में युवक की मौत

कोरबा – इंदिरा स्टेडियम में चल रही वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान जांजगीर जिला के युवक सुखसिंह कंवर की दौड़ने के दौरान मौत हो गई। वह भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कोरबा आया था। दौड़ते समय अचानक गश खाकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया हृदयाघात के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!