ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : कोरबा नगर पालिका निगम महापौर चुनाव के लिए “मालती किन्नर ने भरा पर्चा…

कोरबा नगर पालिका निगम महापौर का पद अब दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बाद किन्नर समाज से मालती किन्नर ने महापौर पद के लिए दावेदारी करते हुए अपना परिचय दाखिल किया ।

मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो घर घर जाकर आशीर्वाद देती है। इस बार वो अपने लिए कुछ मांग रही है। अब महापौर के लिए चार नाम सामने आ गए है। चुनाव दिलचस्प मोड़ में आ गया है देखना है कि यह जीत किसके खाते में जाती है।

बता दे कि राजनीतिक क्षेत्र में किन्नर समुदाय उस समय देशभर में सुर्खियों आई थी, जब रायगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में 33 हजार से ज़्यादा मत प्राप्त कर विजयी बनी थी. मधुबाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के महावीर गुरुजी को 4537 मतों से करारी शिकस्त दी थी. मधुबाई के नतीजे ने सभी को चौंका दिया था. चुनाव परिणाम ऐसा था कि मानो मतदाताओं ने जनादेश देकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के गाल पर करारा थप्पड़ जड़ दिया हो.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!