ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: महापौर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, उषा तिवारी और संजू देवी राजपूत ने भरे पर्चे

कोरबा। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच महापौर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को कोरबा में कांग्रेस और भाजपा के महापौर प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर चुनावी माहौल से गुलजार रहा।

कांग्रेस की प्रत्याशी उषा तिवारी ने किया नामांकन
कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ वर्तमान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति संतोष राठौर समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा गया।

उषा तिवारी, जो पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय हैं, इस बार पार्टी के भरोसेमंद चेहरे के रूप में मैदान में उतरी हैं। उनके नामांकन के बाद पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि इस बार भी कांग्रेस कोरबा नगर निगम में अपनी जीत की हैट्रिक बनाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!