ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : नक्सलियों का आईईडी हमला, दो मजदूर घायल

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आज दो मजदूर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों मजदूर छोटेडोंगर में संचालित निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट में काम कर रहे थे. इसी दौरान लगभग 10 बजे वहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया,

जिसकी जद में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए. दोनों मजदूरों के नाम हरेन्द्र और दिलीप बताया जा रहा है. जिसमें से दिलीप की हालत बेहद गंभीर है. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!