ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

2 पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारी, पुलिस वैन में मिले शव

 उधमपुर , जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक पुलिस वैन में रविवार सुबह 2 पुलिसकर्मी मृत पाए गए। उधमपुर पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 6.30 बजे काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े देखे गए।

जांच में सामने आया है कि ये आपसी रंजिश से जुड़ा मामला था। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। दोनों कश्मीर से सब्सिडियरी ट्रेनिंग सेंटर, तलवाड़ा, रियासी जा रहे थे। इस घटना में एक और पुलिसकर्मी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!