ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 7 कबाड़ी गिरफ्तार, 12 लाख रुपये का कबाड़ बरामद

कोरबा। कोरबा जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कबाड़ के व्यापार में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही थाना कटघोरा और दर्री के पुलिस द्वारा की गई, जिसमें 12 लाख रुपये का कबाड़ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कबाड़ की भारी मात्रा में जप्ती
पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1 ट्रक, 650 किलो लोहा, 206 किलो सिल्वर, और 250 किलो तांबा बरामद किया। इनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 12 लाख 40 हजार रुपये है। कबाड़ चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ यह बड़ी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और दर्री सीएसपी विमल पाठक की नेतृत्व में टीम ने सुतर्रा, कटघोरा, और दर्री में स्थित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन स्थानों पर अवैध कबाड़ का व्यापार हो रहा है, और यह कबाड़ चोरी के माध्यम से एकत्र किया गया था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!