ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत…कार जलकर राख

दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ देर बाद कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक हादसे में अमित ताम्रकार (30) की मौत हुई है, जो दुर्ग के तमेरपारा निवासी था।

वहीं आदित्य कसेर (33) की भी जान गई है, जो धमधा के वार्ड-13 का निवासी था। हादसे में किसी के सिर तो किसी के माथे पर गंभीर चोट लगी है। दरअसल, कार क्रमांक CG 07 BK 7387 में 4 दोस्त सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11.30 बजे मेडेसरा गांव के पास बने पावर ग्रिड के पास कार बेकाबू हो गई। कार में आग लगने से पेड़ भी जल गया है। हालांकि समय रहते सभी को कार से बाहर निकाल गया।

वहीं, कार में पीछे बैठे अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डायल-112 की मदद से दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों घायलों को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। कार की कबाड़ में तब्दील हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!