ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG News : किचन में महाराजा की तरह फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा, चाय बनाने पहुंची महिला के उड़े होश

कोरबा. शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.

सामने आए वीडियो में किंग कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है. कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था.

हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका. सर्पमित्रो ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!