ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG News : जेल से बाहर आते ही अमित बघेल का शक्ति प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली समर्थकों की रैली

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली। उनके जेल से बाहर आते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी पदाधिकारी पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

अमित बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जेल से बाहर निकलते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाए और डीजे की धुन पर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया गया।

समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की। जेल परिसर के बाहर काफी देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इसके बाद समर्थकों ने रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमित बघेल की रिहाई को बड़ी राहत बताते हुए इसे न्याय की जीत करार दिया।

2028 के चुनाव को लेकर अमित बघेल का बड़ा बयान

जेल से बाहर आने के बाद अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में छत्तीसगढ़िया समाज इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगा।

उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अमित बघेल ने अपने समर्थकों और समाज के लोगों के बीच राजनीतिक संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। उनके बयान से साफ है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!