ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG News : बीजेपी को झटका, पार्षद प्रत्याशी का नामांकन फार्म चुनाव अधिकारी ने किया रिजेक्ट

रायपुर।’ बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं कल नामांकन की अंतिम ता​रीख थी। जिसके बाद अब आज से किसी भी प्रत्याशियों का नामांकन नहीं लिया जाएगा। अब 30 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ​लेकिन इसी बीच दुर्ग नगर निगम वार्ड क्रमांक 13 के बीजेपी प्रत्याशी अजीत कुमार वैद्य को बड़ा झटका लगा है। उनका नामांकन फार्म रिजेक्ट हो गया है।

दरअसल, अजीत कुमार वैद्य दो वार्डों से फार्म भरा था और पहले भरे फार्म में मान्य रखा था। जब निर्वाचन आयोग ने स्क्रूटनी की तो पाया गया कि दो वार्डों से फार्म भरा है। जिसके बाद वार्ड 13 से उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया है। अब अजीत कुमार वैद्य वार्ड 12 से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल 28 जनवरी तक आखिरी तारीख थी। जिसके नाम वापसी की तारीख 30 जनवरी है। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!