ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : फ्लोरा मैक्स घोटाला: एचडीएफसी और फिन केयर बैंक के प्रबंधकों पर संगीन आरोप, ठगी का मामला गरमाया

कोरबा।’ 15 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ में एक बड़ी ठगी की घटना सामने आई है, जिसमें एचडीएफसी बैंक और फिन केयर माईको फायनेंस बैंक के कर्मचारियों ने मिलकर एक योजनाबद्ध तरीके से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। कोरबा जिले के थाना कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, बैंक कर्मचारी और स्थानीय महिलाओं ने मिलकर फ्लोरा मैक्स कंपनी के नाम पर लोगों से लोन दिलवाकर ठगी की है।

शिकायतकर्ता की रिपोर्ट:

प्राथमिकी दर्ज करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधिका कैवर्त और फिन केयर माईको फायनेंस बैंक कटघोरा के बैंक प्रबंधक ने मिलकर एक साजिश रचाई। इन लोगों ने बिना उसके दस्तावेज की जांच किए, महज 3,000 रुपये की कमीशन लेकर लोन दिलवाया। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसे 40,000 रुपये की ठगी कर दी, जो उसे फ्लोरा मैक्स कंपनी से संबंधित लोन के रूप में दिया गया था। इस साजिश में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी और प्रबंधक भी शामिल थे।

साजिश का खुलासा:

इस ठगी का दूसरा मामला एक और महिला से संबंधित है, जिनका आरोप है कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी लखन निषाद और प्रबंधक संतोषी साहू ने मिलकर 10-15 महिलाओं को एकत्र किया। उन्होंने इन महिलाओं से कहा कि फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़े पाम्पलेट और सामग्री के बदले 30,000 से 40,000 रुपये का सामान मिलेगा। इसके बाद, इन महिलाओं को एचडीएफसी बैंक से लोन दिलवाया गया, जिसके एवज में वे पैसे फ्लोरा मैक्स कंपनी में जमा करवा रहे थे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने योजना बनाकर लोन दिलवाया और धोखाधड़ी की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!