ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : युवक को लाठी-डंडों से पीटा फिर मारा चाकू

 बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में सोमवार शाम युवकों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो सामने आया है। इसमें युवकों का झुंड करण यादव नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला करते दिख रहा है। इसी दौरान भीड़ में बदमाश युवकों ने चाकू निकालकर युवक को चाकू मार दिया। इसमें घायल युवक की बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। हालांकि, इस हत्याकांड में शामिल नाबालिग सहित 4 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या की वजह के बारे में कहा जा रहा है कि युवक ने परिवार की महिला से छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!