ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर. कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के ग्राम केशामुंडी में नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी. मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है. बीती रात नक्सलियों ने भदरू के घर घुस कर कुल्हारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके से बरामद पर्चे में लिखा है कि वे उसे पहले ही मार देते, लेकिन वह बच गया. गांव में नक्सलियों की जानकारी देने के आरोप में उन्होंने ग्रामीण की हत्या कर दी है.

बता दें, प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य रखा है. इसके बाद से लगातार सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर उनका सफाया कर रहे हैं. इसके अलावा माओवादियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा बलों के कैंप निर्माण से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है. इस बात की खीझ वे आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर निकाल रहे हैं.

नक्सली कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल बनाने के लिए ग्रामीणों की नृशंस हत्या कर अपने जनविरोधी, आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी होने का परिचय दे रहे हैं. वहीं कुछ माओवादी सरकार की पुनर्वास नीति योजना का लाभ लेने समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सरेंडर भी कर रहे हैं. इससे से भी नक्सलियों की परेशानी बढ़ने लगी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!