ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentछत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ रैली के समापन में गिर गया मंच विधायक को आई चोट कुमारी शैलजा और मोहन मरकाम बाल बाल बचे… video

Netagiri.in—बिलासपुर. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में बिलासपुर में आज कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च किया. गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी. कांग्रेस की मशाल रैली समापन के दौरान मंच गिर गया, जिससे विधायक को चोट आई है. वहीं मोहन मरकाम बाल-बाल बचे.

April 2, 2023

इस रैली में छग कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी की महासचिव कुमारी सैैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी दिग्गज शामिल हुए. रैली के समापन के बाद मंच पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यख विजय पांडेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे. मंच गिरने से विधायक शैलेश पांडेय के पैर में चोट आई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!