ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नक्सली दंपती समेत 24 लाख के 17 नक्सलियों का सरेंडर

जगदलपुर।’ छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। खास बात है कि नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश ने अपनी पत्नी ज्योति के साथ सरेंडर किया है। दिनेश 8 और ज्योति 5 लाख रुपए की इनामी है। सरेंडर करने वाले 17 नक्सलियों में से 9 पर इनाम घोषित है।

दरसअल, दिनेश जिले के पेद्दाकोरमा का रहने वाला है। कम उम्र में ही नक्सली इसे अपने साथ लेकर चले गए थे। नक्सलियों ने इसे हथियार चलाना, एंबुश लगाना, ID प्लांट करने की ट्रिक सिखाए। जब दिनेश इन सभी एक्टिविटी में माहिर हो गया तो उसे नक्सल संगठन में एरिया कमेटी मेंबर बनाया गया। गंगालूर इलाके में लगातार बड़े हमले करता गया। इलाके में लगातार दहशत बनाकर रखा था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!