ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : शादी तय नहीं होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से खुदकुशी एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शादी का सपना सजाए युवक ने रिश्ता तय न होने से निराश होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया (24 वर्ष) की आज उसके ही कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली. बताया जा रहा है कि परिजन कल रात पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे. आज सुबह जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह दरवाजा खोलकर जब अंदर गए तो उन्होंने देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था.

फांसी पर लटकती लाश मिलने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही है. परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन बार-बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा. फिलहाल, लैलूंगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!