ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गरीबों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून महीने में तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है। इसमें जून, जुलाई और अगस्त का चावल शामिल होगा। सरकार ने यह निर्णय मौसम विभाग की मानसून चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लिया है,

ताकि बरसात के दौरान राशन वितरण में कोई परेशानी न हो।खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक चावल का भंडारण पूरा कर लिया जाए और जून की

शुरुआत से ही समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि बारिश के मौसम में अक्सर राशन लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ये पहल मानसून से पहले लोगों के लिए एक राहत की खबर लेकर आई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!