
Netagiri.in—रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस तबादला सूची में कोरबा जिले में पदस्थ सरोज कुमार महिलांगे, सीमा पात्रे और रोहित सिंह के नाम भी शामिल हैं। इनके तबादले के बाद कोरबा जिले के प्रशासनिक अमले में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
कई जिलों में बदली प्रशासनिक कमान
शासन के इस बड़े फेरबदल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों को मंत्रालय, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में भी पदस्थ किया गया है।
ताजा तबादला आदेश के बाद प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 125 अधिकारियों के इस फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया समीकरण तैयार हुआ है।
कोरबा के तीन अधिकारी भी प्रभावित
कोरबा से सरोज कुमार महिलांगे, सीमा पात्रे और रोहित सिंह का तबादला होने से जिले में यह प्रशासनिक फेरबदल खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब इन अधिकारियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
जानें—125 अधिकारियों की पूरी तबादला सूची में किसे कहां भेजा गया, किन जिलों में बदले अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर





