ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : धनतेरस-दीपावली पर बारिश का अलर्ट या मिलेगी राहत’ रायपुर समेत इन जिलों में तापमान को लेकर जानें ताजा जानकारी

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लगभग खत्म हो गया है। इसके चलते अब आसमान साफ होने लगा है और लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार त्योहार के दौरान मौसम साफ रहेगा या फिर बारिश एक बार फिर परेशानी बढ़ाएगी?

धनतेरस और दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राहत की बात यह है कि 6 नवंबर से मौसम में सुधार होने की संभावना है। धनतेरस के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। वहीं, दीपावली यानी 8 नवंबर को भी बारिश की संभावना बेहद कम बताई गई है। इससे बाजारों में खरीदारी करने और दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे लोगों को राहत मिलेगी।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में भी चक्रवात मुरासु का असर अब कम होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर-माना केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, 6 नवंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 7 और 8 नवंबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!