ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

chattisgarh update….साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्ताव पर लगेगी मोहर,… आगामी नगरीय चुनाव में महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव पर भी लग सकती है मोहर

 

Netagiri.in—–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक आज होगी। जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पास होंगे। दोपहर 3 बजे महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) शामिल होंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मानसून सत्र पर भी चर्चा की जाएगी।

आज होने वाली बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र पर मंथन किया जाएगा। जिसमें कई अहम प्रस्ताव पास होंगे। इस बैठक में किसानों को खाद बीज उपलब्धता, छात्रों के शौक्षणिक सत्र और शिक्षा नीति से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाया जा सकता है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे। बैठक में फैसला लिया गया था कि बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण और छत्तीसग राज्य ग्रामीण समेत अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!