ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा महापौर प्रत्याशियों की बढ़त, रायपुर में मीनल चौबे और रायगढ़ में जीववर्धन चौहान आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बढ़त मिल रही है। रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग समेत कई शहरों में भाजपा के महापौर प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं।

रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने बनाई बड़ी बढ़त
राजधानी रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक हुई मतगणना में उन्हें 54,899 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27,601 वोट मिले हैं। मीनल चौबे 27,298 वोटों से आगे चल रही हैं। कुल 87,425 वोटों की गिनती हो चुकी है, और भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है।

रायगढ़ में जीववर्धन चौहान की बढ़त
रायगढ़ में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान भी शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक की गिनती के अनुसार, उन्होंने 25 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। इसके अलावा रायगढ़ नगर निगम के 37 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा वहां पर मजबूती से चुनाव जीतने की ओर बढ़ रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!