ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा नगर निकाय चुनाव: छुरी में भाजपा, कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छुरी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने जीत दर्ज की, जबकि कटघोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

छुरी नगर पंचायत में भाजपा का परचम
छुरी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा को 10 पार्षद सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया।

कटघोरा में कांग्रेस की जीत, राज जायसवाल बने अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल ने अध्यक्ष पद का चुनाव मात्र 17 वोटों से जीत लिया। कटघोरा में कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली। अन्य के खाते में 1 सीट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता का समर्थन बताया और नगर विकास के लिए नई योजनाओं को लागू करने का संकल्प लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!