ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर तंज कसा

 चुनावी प्रचार-प्रचार के लिए दौरा कर रहे कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर तंज कसा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को आता क्या है, नया-नया मुल्ला है, प्याज ज्यादा खाएगा। अभी-अभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गया है, इसलिए वह ज्यादा बोल रहे हैं, बाकी लोग कम बोल रहे हैं। यहां राम वनगमन परिपथ बनाया। 15 साल तक क्यों नहीं पूछो उनसे, कबीर सरोवर बनाया, माडल जैतखाम सभी विकासखंडों में बनाएंगे, आदिवासियों के लिए देवगुड़ी, घोटुल, मातागुड़ी, ठाकुरदेव बनाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल सरमा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सरमा ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देना बाबर को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार को सरायपाली की चुनावी सभा के लिए रवाना होने से पहले रायपुर के हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां राम वन गमन पथ 15 साल तक क्यों नहीं बनवाया?, इसका जवाब वो लोग नहीं दे पाएंगे। जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानते नहीं, वो बयान दे रहे हैं। चुनाव आयोग को इस तरह की बयानबाजी पर लगाम लगाना चाहिए। निर्वाचन में शिकायत हुई तो पलटी मार रहा था पलटू राम।

कांग्रेस की घोषणाओं पर जनता को भरोसा

महंगाई के एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लगातार पेट्रोल और डीजल, रसोई गैस, तेल जैसे पदार्थों में महंगाई देखने मिल रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई से जूझने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। प्याज के रेट देखकर भी आंसू आने लगे है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गैस सिलिंडर 500 सब्सिडी देने की बात कही गई है। कर्ज माफी है, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी है। केजी से लेकर पीजी तक निश्शुल्क शिक्षा जैसी घोषणाएं है उससे लोग प्रभावित हैं।

मोदी की गारंटी की नहीं है कोई गारंटी : सीएम

मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद के सरायपाली में कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने काला धन वापस लाने, युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, महंगाई कम करने समेत कई वादे किए थे जो आज तक पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि जो नौ वर्षों में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया उसके गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। मुख्यमंत्री ने दावा किया पहले चरण की हम सभी 20 में से 20 सीटें जीतेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!