ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकबिलासपुरराजनीतिरायपुर

बिरनपुर हत्याकांड: कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, अरुण साव से इस्तीफे और माफी की मांग

 

 

Netagiri.in____कोरबा। बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। कोरबा जिले में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तीखा हमला बोला और तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने और जनता से माफी मांगने की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि “बिरनपुर हत्याकांड के दौरान भाजपा ने राजनीतिक लाभ पाने के लिए सांप्रदायिक और जातिगत माहौल को भड़काने की साजिश रची थी। उस समय भाजपा नेताओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर षड्यंत्रपूर्वक आरोप लगाए थे, लेकिन अब सीबीआई की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया है कि वे आरोप पूरी तरह झूठे थे।”

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने घटना स्थल पर जाकर भड़काऊ भाषण दिए, जिससे समाज में तनाव बढ़ा और कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट ने अब सच्चाई सामने ला दी है कि पूरा मामला कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की राजनीतिक चाल थी।

पत्रकारों के सवाल पर, जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को “केंद्र के इशारे पर काम करने वाली” बताया था, तो जय सिंह अग्रवाल ने कहा —
“यह सही है कि केंद्र की भाजपा सरकार इन एजेंसियों को नियंत्रित करती है, लेकिन इस मामले में सीबीआई के पास ऐसा कोई तथ्य नहीं था जिससे रिपोर्ट को झूठा साबित किया जा सके। अब जबकि चुनाव भी खत्म हो चुके हैं, भाजपा को जो राजनीतिक लाभ लेना था, वह ले चुकी है।”

पूर्व मंत्री के इस बयान से यह संकेत भी मिलता है कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि चुनाव के दौरान जांच एजेंसियां राजनीतिक दबाव में काम करती हैं, पर इस मामले में पार्टी सीबीआई की जांच से संतुष्ट नजर आ रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!