ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने महिलाओं के लिए नई रोजगार योजनाओं का किया ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11 बजे नवा रायपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे. दोपहर 2:20 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होकर वहां मनोविकास केंद्र का दौरा करेंगे. दोपहर 3:20 बजे बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 7 बजे ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में भाग लेंगे. अंत में वे शाम 7:40 बजे अपने निवास लौट जाएंगे.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में दोपहर 2 बजे सौगात ए मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर समेत मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गरीब परिवार को सामग्री किट का वितरण किया जाएगा, किट वितरण का आयोजन वक्फ बोर्ड कार्यालय रायपुर में शाम 4 बजे किया जाएगा.

रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे से आयोजित होगी. बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद मेयर मीनल चौबे नगर निगम का पहला बजट प्रस्तुत करेंगी, जिसमें राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगाते मिल सकती है. खास बात यह है कि 15 साल बाद पहली बार बीजेपी मेयर बजट पेश करेंगी. बजट प्रस्तुति के बाद नगर निगम बॉन्ड भी पेश किया जाएगा. इस सामान्य सभा में शहर विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!