ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस आश्रम शाला में भूत-प्रेत का शक, अचानक बीमार हुए 23 बच्चे

छत्तीसगढ़ के आश्रम शाला में करीब 23 बच्चे अचानक बीमार हो गए. शाला प्रबंधन को आशंका है कि आश्रम में भूत-प्रेत की कोई अदृश्य शक्ति की वजह से बच्चे अचनक बीमार हो गए, हालांकि बच्चों को आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाने के बाद उनका झाड़-फूंक भी कराया गया.

शुक्रवार देर शाम भोपालपटनम स्थित बालक आश्रम शाला में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिससे हड़कंप मच गया. यह घटना उस समय घटी जब बच्चों ने शाम के समय प्रार्थना कर रहे थे. अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े, और देखते ही देखते बाकी बच्चे भी चक्कर खाने लगे.

आधी रात के समय स्थिति बिगड़ने पर आश्रम के अधीक्षक ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को चक्कर आने का कारण हिस्टेरिया और डर हो सकता है. अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों की स्थिति अब स्थिर है, और सभी बच्चे स्वस्थ हैं.

अस्पताल में इलाज के बाद भी आश्रम में कुछ लोग भूत-प्रेत का शक जता रहे हैं. यह चर्चा भी हो रही है कि बच्चों की बीमारियों का कारण कोई अदृश्य शक्ति हो सकती है. इस कारण अधीक्षक ने बच्चों के इलाज के साथ-साथ झाड़-फूंक भी करवाई. हालांकि, डॉक्टरों ने किसी प्रकार के भूत-प्रेत या अदृश्य शक्तियों की कोई पुष्टि नहीं की है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी बच्चों को स्वस्थ बताया गया है. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल इसके पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!