भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में

Netagiri.in_____कोरबा कोसाबाड़ी मंडल में “हर घर तिरंगा – मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की भावना, उद्देश्य और रणनीति से अवगत कराया और कहा कि यह सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सम्मान का प्रतीक है।
13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेते हुए पार्टी ने इस अभियान को गांव-गांव, गली-गली तक पहुँचाने की बात कही
प्रमुख उपस्थिति:
पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू
जिला युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र देवांगन
श्रीमती ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा
वरिष्ठ नेता दीपनारायण सोनी, बलराम विश्वकर्मा
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी
मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ
पार्षदगण, महिला मोर्चा की सदस्याएं व अन्य गणमान्य कार्यकर्ता
कार्यक्रम संचालन पुनीराम साहू द्वारा कुशलता से किया गया।
कार्यशाला में आने वाले 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण, विभाजन विभीषिका दिवस आदि आयोजनों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर इस अभियान को जनआंदोलन में बदलें।
यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार करते हुए स्वतंत्रता दिवस को गरिमामयी स्वरूप में मनाने की दिशा में सशक्त पहल साबित हुई।


