ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Diwali: पत्नी कौशल्या साय और परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने मनाई दीपावली, घर के आंगन में जलाए दीप और फुलझड़ियां

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश, उमंग और खुशियों के महापर्व दीपावली को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया। दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में खुशियों का माहौल नजर आया।

पत्नी कौशल्या साय के साथ जलाए दीप

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ आंगन में दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा निवास परिसर जगमगा उठा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

परिवार के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर मनाया उत्सव

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीपावली का आनंद लेते हुए फुलझड़ियां और अनार भी जलाए। आतिशबाजी और दीपों की रोशनी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव का वातावरण दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ समय बिताते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने दिया सुख-समृद्धि का संदेश

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस पर्व को अपनों के साथ समय बिताने, प्रेम और आत्मीयता बढ़ाने तथा पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का विशेष अवसर बताया।

मुख्यमंत्री की परिवार के साथ दीपावली मनाने की तस्वीरें और उत्सव के पल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!