ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

PM मोदी के बस्तर दौरे पर CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा बस्तर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और लगाव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर आगे बढ़ रहा है।

जवानों के बीच PM मोदी की मौजूदगी बढ़ाएगी मनोबल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का वीर जवानों के बीच पहुंचना उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान है। यह उपस्थिति सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए जवानों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

CM साय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!