ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

तखतपुर: तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच और 4 लोग गिरफ्तार, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करते पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा. इस दौरान तांत्रिक समेत पूर्व सरंपच की ग्रामीणाें ने जमकर धुनाई की. फिर सभी को पुलिस के हवाले किया.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात पूर्व सरपंच गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब रखकर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामानों को जब्त कर चार लोगों को तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा. इस दौरान मौके से महिला सहित दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. ग्रामीणों ने तांत्रिक सहित पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की. इसके बाद चारों को पुलिस के हवाले किया.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!