ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कॉलेज फेस्ट बना संघर्ष का मैदान, भाजपा नेता के बेटे ने की मारपीट और तोड़फोड़

भिलाई।’ में कुरुद कोहका रोड स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में 7 अप्रैल की शाम कॉलेज फेस्ट के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का बेटा भी शामिल था। उसने लड़कों ना सिर्फ मारा बल्कि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। जामुल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रूंगटा कॉलेज आर 1 में सोमवार को वार्षिक “व्योम फेस्ट” का आयोजन था। इस दौरान बीबीए सेकंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान (18 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, भिलाई, का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रा ने पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन को यह बात बुलाई और वहां बुलाया।

जानकारी होते ही वैभव अपने दोस्त सोमू देवांगन व अन्य कुछ लड़कों के साथ वहां मारपीट करने पहुंच गया। उसने वहां अपने पिता की ऊंची पहुंच और जिलाध्यक्ष होने की धमकी दी। इस पर दूसरे ग्रुप के लड़कों ने भी उसके पिता को लेकर अपशब्द कर दिया। यह बात वैभव को इतनी नागवार गुजरी की उसने उन लड़कों को जमकर मारा और एक कार और एक एक्टिवा में तोड़फोड़ की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!