ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

प्राइवेट न्यू कोरबा हॉस्पिटल की मनमानी इलाज कराने आए जख्मी मरीज की जान से खिलवाड़, मानव आयोग, कलेक्टर ,एसपी सहित मंत्रियों को की गई शिकायत

Netagiri.in—कोरबा जिले के न्यू कोरबा हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत कोरबा कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं मानव अधिकार आयोग स्वास्थ्य मंत्री सहित संबंधित विभागों को की गई है,


शिकायतकर्ता गिरधारी लाल नामदेव ने बताया कि 11 अप्रैल को कुसमुंडा खदान परिसर में कोल माफियाओं द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी और आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए थे जिसके बाद पीड़ित के परिजनों द्वारा न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जिसका इलाज कई दिनों तक चला इसी बीच एनकेएच के डॉक्टरों द्वारा पीड़ित को जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया और पीड़ित के परिजनों द्वारा मना करने पर भी उसका पूरा इलाज नहीं किया गया बल्कि अभद्र व्यवहार करते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी करा दी गई घर जाने के बाद कुछ दिन आराम करने के बाद पीड़ित के पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने पर बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया गया जिसमें पता चला कि पैर के पास एड़ी की हड्डी टूटी हुई है जिसमें जानबूझकर एनकेएच द्वारा लापरवाही पूर्वक जानबूझकर छुपाया गया जिसका इलाज पीड़ित द्वारा अन्य हॉस्पिटल में करवाया जा रहा है,
मामले में पीड़ित ने एमकेएच हॉस्पिटल के ऊपर जान से खिलवाड़ करने के आरोप लगाते हुए एनकेएच के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!