ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

डबल मर्डर से राजधानी में मचा हडकंप…. बदमाशों ने 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला ,… उतारा मौत के घाट, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Netagiri.in—राजधानी रायपुर में नये साल से ठीक पहले दो युवकों की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। सोमवार की देर रात हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात के बाद 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके की बताई जा रही है। यहां बीते देर रात आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की सुबह मौत हो गई। मृतकों का नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले बताया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात मृतकों और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने दोनों युवक पर अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। घटना की शिकायत के बाद एसएसपी लाल उमेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के दौरान 5 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!