ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पाली,छुरी,बांकीमोंगरा और दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

कोरबा 02 मार्च 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा,दीपका में अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!