ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

स्कूटी में बैठा था खतरनाक कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सावधानी से निकाला

धमतरी।’ छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यापारी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में जहरीला सांप घुस गया। सांप को निकालने के लिए स्कूटी के कई पुर्जे खोलने पड़े। व्यापारी ने सांप को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने सांप को भगाने के लिए आग का भी इस्तेमाल किया। लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। बाद में स्नेक कैचर ने करीब आधा घंटे मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग सांप को निकालने की पूरी प्रक्रिया को टकटकी लगाकर देखते रहे। सर्प मित्र की सूझबूझ से न केवल सांप को सुरक्षित निकाला गया, बल्कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

दरअसल, यह मामला श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पास हरफतराई रोड का है। यहां श्री गुरुदेव ट्रेडिंग दुकान के मालिक संतोष तेजवानी जब सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने सीढ़ी पर फन फैलाए एक कोबरा को बैठे देखा। यह नजारा देखकर वह घबरा गए और तुरंत सांप को भगाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे हटाना चाहा, सांप फुर्ती से दुकान में रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी के अंदर घुस गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!