
कोरबा।——नव वर्ष के पहले दिन जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से चार थानों एवं चौकियों में प्रभारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिसिंग में कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को बालको नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है, जबकि प्रमोद कुमार डडसेना को हरदी बाजार थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में दो उप निरीक्षक (SI) एवं तीन सहायक उप निरीक्षक (ASI) की पदस्थापना में भी फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बेहतर कानून-व्यवस्था एवं जनहित में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


