डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल का परिणाम घोषित : कक्षा 10वीं (सीबीएसई) 2025–26 में शत-प्रतिशत परिणाम, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

Netagiri .in__सीबीएसई कक्षा 10वीं सत्र 2025–26 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, जिसमें डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और सतत मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, वहीं कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान बनाया।
प्रमुख मेधावी विद्यार्थी:
आशी अग्रवाल — 96.4% (प्रथम स्थान)
प्रांजल साहू — 94% (द्वितीय स्थान)
गौरव पांडेय — 90.4% (तृतीय स्थान)
विद्यालय के संस्थापक श्री के.एन. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास को दिया।
सीईओ श्री अमर नारायण सिंह ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी आधुनिक शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय से उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
प्राचार्या सुश्री रिंकू बैरागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का आधार बताया।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि उसके विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।


