netagiri.in—कोरबा। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सुमन सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन बसंतपुर थाना कोतवाली जांजगीर चांपा और जय सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष को पकड़ा है। बाबू की नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर और जांजगीर से पकड़ने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल लिए है, उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले की विकास को प्राथमिकता दे अधिकारी
जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले की विकास को प्राथमिकता दे अधिकारी
कोरबा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त, पुलिस की जनता से अपील बटनदार चाकू की जानकारी मिले तो वो पुलिस को उसकी दें सूचना
कोरबा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त, पुलिस की जनता से अपील बटनदार चाकू की जानकारी मिले तो वो पुलिस को उसकी दें सूचना
Related Articles
“कुत्ता खरीदने पर मां की हत्या, बेटे की गिरफ्तारी”
April 19, 2025
120 नीलगिरी वृक्षों की कटाई का मामला: वन और राजस्व विभाग के बीच फंसा पेच
December 15, 2024
निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा
February 10, 2025


