ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

पुल निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी बीबी वर्मा के खिलाफ एफ आई आर की मांग, कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान

कोरबा – भैसमा – तुमान निर्माणाधीन सड़क में पति की हुई मौत को लेकर पत्नी ने अब निर्माण एजेंसी बी बी वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने उरगा थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत पत्र में मृतक की पत्नी द्वारा अपने पति की मौत का जिम्मा निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार की लापरवाही को बताया है और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की फरियाद लगाई है। उरगा पुलिस प्रार्थिया की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आगे कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

मृतक की पत्नी दिलेश्वरी यादव द्वारा उरगा थाने में दिए गए शिकायत में उल्लेख किया है कि मेरे पति स्वर्गीय अजय कुमार यादव नल जल योजना कार्य में ठेकेदार के अंदर मिस्त्री का काम करता था। घटना दिनांक 21/06/2022 को मेरे पति रोज की तरह अपने काम में मोटरसाइकिल से ग्राम सेंद्रीपाली गए हुए थे। ग्राम सेंद्रीपाली से काम कर वापस लौट रहे थे तभी तुमान के पास निर्माणाधीन सड़क में पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए और इस घटना में उनकी मौत हो गई।

प्रार्थिया का कहना है कि उक्त सड़क का निर्माण बी बी वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी कोरबा द्वारा किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार एवम् कर्मचारियों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण के लिए खोदे गए जगहों पर आमजनों की सुरक्षा के लिए घेराबंदी नहीं किया गया था और ना ही किसी प्रकार का संकेतिक बोर्ड एवं पट्टी लगाई गई थी जिसके कारण उस मार्ग से होकर जाने वाले सभी लोगों को परेशानी हो रही थी और इसी कारण मेरे पति भी हादसे के शिकार हुए और उनकी जान चली गई।

प्रार्थिया ने अपने आवेदन में इस बात का भी उल्लेख किया है कि घटना होने के बाद भी ठेकेदार एवम् पेटी ठेकेदार कैलाश श्रीवास अपने जिम्मेदारियों से कोसों दूर नजर आ रहे हैं और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को नजर अंदाज करते हुए मनमानी पूर्वक कार्य को करा रहे है।

उरगा पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि मृतक की पत्नी की शिकायत और पुलिस की जांच में इस घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा कब तक होता है और कौन इस दुर्घटना का असल जिम्मेदार है? जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!