ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बैलगाड़ी में सजी अनोखी बारात, सांसद ने बारातियों का किया अभिनंदन

बलौदा बाजार। जिले में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपरा को समर्पित एक अनूठा आयोजन भाटापारा के शहीद ग्राम गुर्रा के जोगी द्वीप में देखने को मिला. आदिवासी समाज के 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सभी वर पारंपरिक बैलगाड़ियों से बारात लेकर पहुंचे.

बता दें कि बारात ग्राम अर्जुनी से खमरिया होते हुए जोगी द्वीप पहुंची, जिसमें सभी बाराती आदिवासी परिधान में शामिल हुए. वर पारंपरिक बैलगाड़ियों में सवार होकर पहुंचे, जहां आदिवासी परंपरानुसार महिलाओं ने वर सहित बारातियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया. वहीं शहीद नरेश धुव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया.

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आज आदिवासी गोंडवाना समाज सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत हो रहा है, इस समाज से सभी समाजों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. पिछली बार सड़क बनाने की मांग किए थे, जिसे बजट में शामिल होने की जानकारी दी साथ ही नई सड़क की मांग को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज प्रकृति का पुजारी है.

समाज के अध्यक्ष दौलत कुंजाम ने बताया कि यह पहल युवाओं को परंपरा से जोड़ने और वैवाहिक खर्च को घटाने की दिशा में भी एक प्रेरणा है. कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से समाजजन और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टीकवेंद्र जाटवर ने कहा यह आयोजन पर्यावरण-संवेदनशील वैवाहिक प्रणाली का आदर्श उदाहरण बनकर उभर रहा है. इसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मिलने वाले अनुदान को दिया जा रहा है.

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!