Netagiri.in–कोरबा, 02 जनवरी 2026—-जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ते यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं एनकोर्ड (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की बैठक अब नियमित रूप से प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
यह बैठक निर्धारित समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगी। किसी अपरिहार्य कारण अथवा शासकीय अवकाश की स्थिति में यदि बैठक आयोजित नहीं हो पाती है, तो इसे द्वितीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
इन बैठकों के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दुर्घटना नियंत्रण तथा नशीले पदार्थों की रोकथाम से जुड़े अहम मुद्दों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही आवश्यक निर्णय लेकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।