
Netagiri.in-**एसईसीएल की कोयला खदानों में सुरक्षा में अव्यवस्था रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां
कोरबा जिले की दीपका खदान से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है… ब्लास्टिंग के दौरान हुए तेज धमाके में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना कल दोपहर की है, जब आईओसीएल की बारूद गाड़ी दीपका खदान में ब्लास्टिंग के लिए पहुंची थी।


इसी दौरान तेज धमाका हुआ और गाड़ी के पास काम कर रहा कर्मचारी कृष्णा बारेकर उर्फ कान्हा उम्र 30 वर्ष इसकी चपेट में आ गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि उसका एक पैर मौके पर ही कट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है शरीर भी कई जगहझुलस गया है

घायल को पहले गेवरा के विभागीय अस्पताल और फिर न्यू कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है डॉक्टर के मुताबिक घायल व्यक्ति का दूसरा पर भी काटने की स्थिति बताई जा रही है
वही घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं —एसईसीएल प्रबंधन इसे टायर फटने का मामला बता रहा है, तो परिवार सहित अन्य बारूद विस्फोट का क्योंकि जिस तरह घायल व्यक्ति का शरीर झुलसा और पैर के चीथड़े उड़ गए देखकर विस्फोट में घायल होने से इनकार नहीं किया जा सकता
फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों के मुताबिक घायल कर्मचारी की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।



