ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी : दो और नक्सलियों का शव बरामद

गरियाबंद। कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सोमवार से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले 72 घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव को लेकर मंगलवार की रात जवान जिला मुख्यालय पहुंचे. वहीं इस मुठभेड़ को लेकर नई जानकारी सामने आई है. आज दो और वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं. घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक AK-47, एक कंट्री मेड राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है. रायपुर रेंज का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है, जिसमें अब तक जवानों ने कुल 16 नक्सलियों को मार गिराया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!