ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों का किया जा रहा कमीशनिंग

कोरबा 08 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में किया गया।

आज नगर निगम कोरबा हेतु निर्वाचन में उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग किया गया है साथ ही शेष नगरीय निकायों के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आगामी 11 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों का नगरीय निकायवार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य हेतु प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!