ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

एयरगन से पोते को मारी गोली! दादा की हरकत से मासूम की जिंदगी खतरे में

कोंडागांव।’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दादा ने अपने 4 साल के पोते पर एयरगन से फायर कर दिया। एयरगन से निकला 2MM का छर्रा बच्चे के सीने के ठीक नीचे, पेट में फंस गया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो शरीर में जहर फैलने (स्लो प्वाइजन) से उसकी जान को खतरा हो सकता है।

इधर, SDOP ने कहा कि एयरगन रखना गैरकानूनी नहीं है। फिलहाल हम कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि, सरकार ने इसके लिए नियम तय किए हैं। यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, धनोरा थाना क्षेत्र के बनियागांव में 4 साल का मासूम प्रियांशु घर के आंगन में खेल रहा था। वह शरारत कर रहा था। बस इसी बात से उसके छोटे दादा को गुस्सा आ गया। उन्होंने घर पर रखी एयरगन बच्चे पर तान दी। जिससे डर की वजह से बच्चा यहां-वहां भागने लगा। दादा ने पहले उसे डराया फिर एयरगन चला दी। गन से निकला छर्रा बच्चे के सीने पर लगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!