ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredखेल

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया पर UAE की बड़ी जीत, 26 गेंदों में 95 रन बनाकर भारत को दी शिकस्त

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी भारत को करारी शिकस्त दी है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। यूएई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 94 रन बनाए थे। जवाब में यूएई ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 26 गेंदों में 95 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम यूएई के विरुद्ध जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा।

Team India

6 ओवर में भारत ने बनाए 94 रन

यूएई के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। भारत की ओर से टी. नटराजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 7 गेंदों पर 24 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 8 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। हालांकि, नीतीश राणा, शशांक सिंह और राहुल तेवतिया बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। यूएई की ओर से जाहिद अली ने 2 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Twisha Sharma Death Case : भोपाल में न्याय मिलने पर CBI ने जताई आशंका, तविशा शर्मा मौत केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग

खालिद शाह और अंश टंडन ने भारत के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। कप्तान खालिद शाह ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

दूसरी ओर, अंश टंडन ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत यूएई ने 4.2 ओवर यानी 26 गेंदों में 97 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ भी मिली थी हार

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम को इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए थे। शशांक सिंह ने महज 11 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लगातार दो हार के कारण भारतीय टीम ग्रुप चरण में अपना दबदबा बनाने में नाकाम रही।

क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी भी रही चिंता का विषय

भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी भी चर्चा में रही। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के पड़े थे। यूएई के खिलाफ मैच में भी वह महंगे साबित हुए। उन्होंने केवल 2 गेंदें फेंकी और 12 रन खर्च किए।

टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में सुधार की जरूरत साफ नजर आई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!